कमल विहार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। मृतक की पहचान निरंजन पाल के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज ही परिजनों ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई थी। अब उसका शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।



