कोलाथूर में बड़ा उलटफेर: स्टालिन पीछे, TVK उम्मीदवार वी एस बाबू 7,975 वोट से आगे

कोलाथूर। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच कोलाथूर सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं। मुख्यमंत्री M. K. Stalin अपनी ही सीट पर पीछे चल रहे हैं।
ताजा आंकड़ों के अनुसार TVK उम्मीदवार वी एस बाबू 41,616 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि स्टालिन को 33,641 वोट मिले हैं। इस तरह बाबू 7,975 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
वी एस बाबू पहले DMK के विधायक रह चुके हैं और 2006 में पुरासवाल्कम सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वे हाल ही में Tamilaga Vettri Kazhagam में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें स्टालिन के खिलाफ मैदान में उतारा।
राज्यभर में भी TVK का प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है। रुझानों में पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि DMK और AIADMK पीछे नजर आ रही हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही TVK की इस बढ़त ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत दिया है। मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।



