Kudargarh Devi Dham Fire
ChhattisgarhSurajpur

Kudargarh Devi Dham Fire: सूरजपुर के प्रसिद्ध कुदरगढ़ मंदिर में भीषण आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित प्रसिद्ध Kudargarh Devi Dham में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि श्रद्धालुओं और पुजारियों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक मंदिर प्रांगण के बाहर नारियल फोड़ने वाले स्थान के पास श्रद्धालु अगरबत्ती जलाते हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में भक्त मां भगवती पार्वती के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जलती अगरबत्तियों से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास का हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि आग ज्योति कलश भवन तक पहुंच गई थी। मंदिर परिसर में धुआं और लपटें उठती देख श्रद्धालु घबरा गए। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मंदिर परिसर में आग बुझाने के लिए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं थे। ऐसे में शुरुआती समय में आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई। बाद में स्थानीय मदद और प्रशासनिक प्रयासों से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

कुदरगढ़ देवी धाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर नवरात्रि के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार यह क्षेत्र मां भगवती पार्वती की तपस्थली माना जाता है। कहा जाता है कि माता ने यहीं शक्ति स्वरूप धारण कर राक्षसों का संहार किया था। करीब 400 साल पहले राजा बालंद ने यहां माता बागेश्वरी की स्थापना कराई थी। इसके बाद से चौहान वंश मंदिर की परंपराओं का निर्वहन करता आ रहा है।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker