BJP Leader Pays Heavy Price for Making Remark
Chhattisgarh

CM के सामने विधायक पर टिप्पणी करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, जिला अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सामने विधायक को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। पार्टी संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।

जानकारी के मुताबिक 21 मई को कोरिया जिले के ग्राम कुशहा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज साहू ने मंच से विधायक की कार्यशैली को लेकर सवाल उठा दिया।

मनोज साहू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।” मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिए गए इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। मामला तेजी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

सूत्रों के अनुसार पार्टी संगठन ने इसे अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष की ओर से मनोज साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में पूछा गया है कि आखिर पार्टी मंच और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इस तरह की टिप्पणी क्यों की गई। उनसे सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी संगठन इस मामले को लेकर सख्त संदेश देना चाहता है। खासकर सार्वजनिक मंचों पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बयानबाजी को संगठन अनुशासन के खिलाफ मान रहा है।

हालांकि इस पूरे मामले में विधायक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री लगातार गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी दौरान कई जगहों पर स्थानीय मुद्दे भी खुलकर सामने आ रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker