Karnataka Politics: Siddaramaiah announces
National

Karnataka Politics: सिद्धारमैया ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, डीके शिवकुमार समर्थकों में जश्न

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस नेता DK Shivakumar के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। बेंगलुरु में कई जगह समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद सिद्धारमैया राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत को इस्तीफा सौंपने वाले थे। हालांकि इस बीच नया मोड़ आ गया। जानकारी मिली है कि राज्यपाल निजी कारणों से बेंगलुरु से बाहर चले गए हैं। ऐसे में अब इस्तीफा सीधे सौंपा जाएगा या फिर आधिकारिक माध्यम से भेजा जाएगा, इस पर चर्चा चल रही है।

इधर राजनीतिक गलियारों में यह खबर भी तेज है कि सिद्धारमैया आज दिल्ली जा सकते हैं। वहां उनकी मुलाकात Rahul Gandhi से हो सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकेत दिया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया राज्यसभा जाने के पक्ष में नहीं हैं और वे इस संबंध में अपनी बात सीधे राहुल गांधी के सामने रख सकते हैं।

सुबह हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग भी काफी अहम मानी जा रही है। सिद्धारमैया के आवास पर हुई इस बैठक में राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। DK Shivakumar भी बैठक में पहुंचे। इसी दौरान सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे की जानकारी दी। कांग्रेस विधायक अल्लमप्रभु पाटिल ने कहा कि पार्टी हाईकमान जो फैसला करेगा, सभी विधायक उसका पालन करेंगे।

अगर इस्तीफे की प्रक्रिया आज पूरी हो जाती है, तो सूत्रों के अनुसार 30 मई को DK Shivakumar मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लंबे समय से उनके समर्थक उन्हें CM बनते देखने की मांग कर रहे थे। 2025 में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की चर्चा के बावजूद वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे, लेकिन अब सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker