कोरबा में खौफनाक वारदात, पत्नी का सिर काटकर गांव में घूमता रहा पति, दहशत

छत्तीसगढ़ के Korba जिले के जगामार थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया, आरोपी सालिक राम यादव ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और सिर धड़ से अलग कर दिया, वारदात के बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विवाद, शराब और शक बना मौत की वजह
पुलिस के मुताबिक आरोपी पोल्ट्री फार्म में चौकीदार था और पत्नी व चार बच्चों के साथ वहीं रहता था, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चरित्र पर शक को लेकर विवाद चल रहा था, घटना वाले दिन भी दोनों ने शराब पी रखी थी और इसी दौरान झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी, वारदात के वक्त घर में दो बच्चे भी मौजूद थे, जिससे घटना और ज्यादा दर्दनाक हो गई।
सिर लेकर घूमता रहा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या के बाद आरोपी का व्यवहार चौंकाने वाला रहा, वह पत्नी का कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा और खुद ही घटना स्वीकार करता रहा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जांच के दौरान उसने कहा कि खून उसकी पत्नी का है जिसे वह बहुत प्यार करता था, पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है।

