बिलासपुर में छत से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तिफरा बस स्टैंड के पास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में मंगलवार तड़के 4 बजे सनसनीखेज घटना सामने आई, प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती ने तीन मंजिला इमारत की छत से छलांग लगा दी, युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
रात साथ बिताई, शराब के बीच विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
मृतक की पहचान चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडे (23) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है, वह फाइनेंस कंपनी के साथ डिलीवरी का काम करता था, घायल युवती गांधी चौक क्षेत्र की रहने वाली है, पुलिस के मुताबिक दोनों देर रात ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के अभिलाषा परिसर पहुंचे थे, तड़के अचानक तेज आवाज के बाद लोग बाहर निकले तो दोनों खून से लथपथ मिले, छत से शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिससे संकेत मिल रहा है कि दोनों ने साथ समय बिताया और शराब भी पी थी।
बयान के बाद खुलेगा राज, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है, युवती के होश में आने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है, घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।



