Fraud of ₹14.50 Lakh on the Pretext of Securing a Job at AIIMS
Chhattisgarh

AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

दुर्ग। रायपुर AIIMS में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बड़े अधिकारियों और एम्स से जुड़ा बताकर युवक को लंबे समय तक गुमराह करता रहा।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के वृंदा नगर कैंप-1 निवासी मुकेश कोसरे ने वैशाली नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल ने रायपुर AIIMS में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा करते हुए ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर पैसे मांगे।

पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया और सितंबर 2021 से अक्टूबर 2022 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 14 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया।

शिकायत के बाद वैशाली नगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल भिलाई ने मोबाइल नंबर और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया, जिसमें आरोपी की लोकेशन लखनऊ में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने लखनऊ पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker