तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने संभाली कमान, पहली बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा

नई दिल्ली। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने शपथ लेने के तुरंत बाद राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने सबसे पहले राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

रविवार को टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सचिवालय में आयोजित पहली बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें राज्य की मौजूदा प्रशासनिक और सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री विजय ने साफ कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु का विकास और जनता का कल्याण होगा। उन्होंने प्रशासन को बेहतर कानून-व्यवस्था और सुशासन पर फोकस करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी, जिस पर विजय ने आभार जताया। सोशल मीडिया पोस्ट में विजय ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु के विकास और जनता की प्रगति के लिए काम करेगी।
विजय ने केंद्र सरकार से राज्य के विकास के लिए सहयोग और समर्थन की उम्मीद भी जताई।



