Former Assembly Speaker Dharamlal Kaushik robbed in Raipur
Chhattisgarh

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल झपटा

रायपुर। राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी घटना सामने आई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट लिया गया। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि कौशिक संभल भी नहीं पाए।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में बदमाशों के बाइक से आने की बात सामने आई है।

खास बात यह है कि राजधानी में इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ हुई लूट की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शंकर नगर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वालों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker