Chhattisgarh

गौमाता संरक्षण के दावों पर कांग्रेस का सवाल, फुंडहर हादसे में FIR की मांग

रायपुर। फुंडहर गौठान की चार गौमाताओं के दुर्घटना का शिकार होने और दो की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम रायपुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने तेलीबांधा थाना के सामने प्रदर्शन कर महापौर मीनल चौबे, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी और जोन कमिश्नर शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण फुंडहर गौठान से निकलकर चार गौमाताएं दुर्घटना कभ् शिकार हुईं। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि दो गौमाताओं का गंभीर अवस्था में पंडरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन और पूर्व सभापति प्रमोद दुबे ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा  सरकार और रायपुर नगर निगम लगातार गौमाता संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन गौठान से गौमाताओं का निकलकर सड़क दुर्घटना का शिकार होना निगम की व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “गौमाता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि यदि गौठान की सुरक्षा व्यवस्था और गौवंश की निगरानी बेहतर होती तो इस तरह की दुर्घटना को रोका जा सकता था। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker