निकाय चुनाव 2025 : कांग्रेस ने जारी की सूची जानें निगम और नगर पालिकाओं में किसे दिया है टिकट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। तमाम राजनीतिक दलों ने भी अब अपनी कमर कस ली है बीते दिनों बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी वही आज कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने प्रदेश के 10 नगर निगमों और 40 नगरपालिकाओं के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है. रायपुर निगम से दीप्ती प्रमोद दुबे तो जगदलपुर नगर निगम से मलकीत सिंह गैदू को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है.
निगमों के लिए ये हैं कांग्रेस के प्रत्याशी...
रविवार की देर शाम को जारी हुई सूची के मुताबिक कांग्रेस ने रायपुर से महापौर पद के लिए दीप्ती प्रमोद दुबे, चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल, अंबिकापुर से अजय तिर्की, रायगढ़ से जानकी काटजू, कोरबा से उषा तिवारी, बिलासपुर से प्रमोद नायक, धमतरी से विजय गोलच्छा, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू और राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

रविवार देर रात राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक के बाद लिस्ट तैयार होने तक रात के ढाई बज गए। कांग्रेस के संचार विभाग ने सुबह साढ़े चार बजे प्रत्याशियों की ये लिस्ट जारी की है। जिसमें नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है।
टिकट वितरण को लेकर चल रही बैठक के दौरान रायपुर कांग्रेस भवन में हंगामे की स्थिति बन गई। कई दावेदारों और कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर विरोध जताया। देर रात तक कार्यकर्ता लिस्ट का इंतजार करते रहे, इस बीच भीतर से आ रही सूचनाओं के आधार पर ही कई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
इधर बांकी मोंगरा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार नवल किशोर को विरोध के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
देर रात तक कार्यकर्ता पूरी लिस्ट का इंतजार करते रहे लेकिन अभी केवल नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की ही लिस्ट जारी की गई है। वार्ड पार्षदों की सूची अभी नहीं आई है। आज वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान हो जाएगा।
जारी सूची के मुताबिक मुंगेली से प्रभा पटेल, सूरजपुर से कुसुमलता राजवाड़े, बलरामपुर से कृपाशंकर, रामानुजगंज से प्रतीक सिंह, जशपुर नगर से हीरूराम निकुंज, खरसिया से रमेश कुमार अग्रवाल, दीपका से विशाल शुक्ला, कटघोरा से राज जायसवाल, बांकीमोंगरा से माया अग्रवाल, रतनपुर से शीतल जायसवाल, मुंगेली से रोहित शुक्ला, लोरमी से अनिल दास कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।





पटना से श्रद्धा पांडेय, झगराखंड से रीमा रमेश यादव, खोंगापानी से ललिता यादव, नई लेदरी से विष्णु दास, जनकपुर से गरीब मौर्य, सीतापुर से प्रेमदान कुजुर, लखनपुर से शिखा जायसवाल, प्रतापुर से मानमति पैकरा, विश्रामपुर से नीलम यादव, भटगांव से सूरज कुमार गुप्ता, जरही से प्रेम राजवाड़े, राजपुर से खोरेने खलखो, वाड्रफनगर से नंदलाल सिंह श्यामले, कुसमी से राजेंद्र भगत, पत्थलगांव से उर्वशी देवी सिन्हा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।