ChhattisgarhState
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रहेंगे कोरबा दौरे पर, रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद कोरबा जिले के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे।
इसके पश्चात सुबह 11:45 बजे वे सरस्वती शिक्षा संस्थान में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।
कोरबा में मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे गौरा पूजा महोत्सव और बैगा पूजेरी सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के उपरांत शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।



