ChhattisgarhPoliticalRaipurState

भूपेश बघेल का भाजपा पर प्रहार: विकास के काम बताएं सरकार, केवल जमा-खर्च गिनाने से कुछ नहीं होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से CRPF की पूरी बटालियन हटाई गई। इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, CRPF जवानों की वापसी एक प्रशासनिक व्यवस्था है। सरकार को विकास के काम बताना चाहिए। पंचायतों को एक करोड़ रुपए देने का वादा किया गया था। विकास को बताएं, केवल जमा खाता बताने से कुछ नहीं होगा। जब सामान्य व्यवस्था बहाल हो जाए तब माना जाएगा कि नक्सलवाद खत्म हो चुका है।

धान खरीदी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मूर्खता की हद हो जाती है। सरकार की नीति यही है कि किसान धान बेच ना पाएं। सरकार यही षड्यंत्र कर रही है। धान खरीदी केंद्रों में टोकन के लिए किसानों को जाना पड़ता था। कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ा दी थी।

किसानों को चोर समझती है सरकार : बघेल

भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस सरगुजा संभाग को साधने की तैयारी में है। इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, स्मृति ईरानी ने पिछले दिनों फीडबैक लिया। जमीन में कहीं ये लोग निकल नहीं रहे थे। किसान मेहनत करके धान उगाते हैं और भाजपा सरकार किसानों को चोर समझती है।

कांग्रेस पर बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं चंद्राकर

छग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे पर अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया। इस पर भूपेश बघेल ने कहा, अजय चंद्राकर अचानक कभी कभी प्रकट होते हैं। चंद्राकर केवल विधानसभा तक सीमित है। उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है। अजय चंद्राकर कांग्रेस पर बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नितिन नबीन नहीं पहुंचे। इस मामले में बघेल ने अजय चंद्राकर के बयान पर तंज कसते हुए कहा, अजय चंद्राकर रायगढ़ में हैं या कुरुद के बंगले में आराम फरमा रहे हैं। जब मुख्यमंत्री रायपुर में थे तो उसी वक्त पर रायगढ़ कैसे पहुंच गए।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker