Technology

Acer Swift Neo 14 भारत में Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च, कीमत ₹67,999 से शुरू

Acer Swift Neo 14— ताइवान की प्रमुख टेक कंपनी Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया थिन-एंड-लाइट लैपटॉप Acer Swift Neo 14 लॉन्च कर दिया है। Intel Core Ultra सीरीज के शक्तिशाली प्रोसेसर्स के साथ आने वाला यह लैपटॉप खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशन्स और छात्रों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 67,999 रुपये रखी गई है।

Acer Swift Neo 14: क्या हैं दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Acer Swift Neo 14 में 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920×1,200 पिक्सल है। यह स्क्रीन 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स की पिक ब्राइटनेस और 170-डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आती है। टेक प्रेमियों के लिए कंपनी ने इसके कुछ खास वेरिएंट्स में OLED डिस्प्ले का विकल्प भी शामिल किया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें Intel Core Ultra 7 H-सीरीज तक के प्रोसेसर्स मिलते हैं। लैपटॉप में बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए 32GB तक LPDDR5X RAM और 1TB NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट्स शामिल हैं। ऑन-द-गो काम करने वालों के लिए इसमें 52Wh की बैटरी मिलती है, जो 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पूरे डिवाइस का कुल वजन केवल 1.25 किलोग्राम है, जिससे इसे ट्रैवल के दौरान साथ ले जाना काफी आसान हो जाता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फुल HD वेबकैम भी दिया गया है।

कीमत और कहां से खरीदें

Acer Swift Neo 14 की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Acer Online Store और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

  • शुरुआती कीमत: ₹67,999
  • उपलब्धता: Flipkart, Acer E-Store, ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेट्स
  • वजन: 1.25 kg
Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker