Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। तेज बारिश के सिलसिले के दौरान मौसम विभाग ने बुधवार को फिर 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में यलो अलर्ट है। एमपी में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके अलावा कई जिलों में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बुधवार को सीहोर, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, आगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, राजगढ़, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, डिंडौरी, अनूपपुर,जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह और सागर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

गरज-चमक के साथ बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, शहडोल और जबलपुर संभागों के अधिकांश जिलों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा रीवा जिला और चंबल संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker