InternationalNationalSports

जापान पर 2 रन की रोमांचक जीत, टी20 इंटरनेशनल में 200 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बना भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और जापान के बीच पहली बार हुआ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी। भारत ने 2 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेक

भारत की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। संजू सैमसन ने 7 गेंद में 9 रन और ईशान किशन ने 6 गेंद में 3 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंद में 16 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 3 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की पूरी पारी में सिर्फ दो चौके लगे। संजू और श्रेयस ने एक-एक चौका लगाया। खास बात यह रही कि पूरे मैच में एक भी छक्का नहीं लगा। जापान ने भी सिर्फ दो चौके लगाए।

सुंदर ने झटके 2 विकेट

32 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने दबाव में रही। वॉशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए। रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 10 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं मिला। जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी। भारत ने 2 रन से मुकाबला जीत लिया।

टी20 इंटरनेशनल में भारत की 200वीं जीत

जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया 200 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस आंकड़े में सुपर ओवर के जरिए मिली जीत भी शामिल है।

भारत ने अब तक जिन 20 टीमों के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला, उनमें से 17 के खिलाफ जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली भिड़ंत में भारत को हार मिली, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहा।

भारत की 200 जीत का सफर भी खास रहा। टीम ने अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल जीत 2006 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की थी। इसके बाद 50वीं जीत 2017 में श्रीलंका, 100वीं 2022 में वेस्टइंडीज, 150वीं 2024 में ऑस्ट्रेलिया और 200वीं जीत 2026 में जापान के खिलाफ मिली।

यानी 20 साल के सफर में भारत ने टी20 इंटरनेशनल में जीत का दोहरा शतक पूरा कर लिया।

श्रेयस की कप्तानी में लगातार 7वीं जीत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने अफगानिस्तान को तीन और उससे पहले जिम्बाब्वे को लगातार तीन मुकाबलों में हराया था। जापान के खिलाफ यह जीत आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से भी अहम रही।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker