Chhattisgarh
रोपा लगाकर लौटते समय आसमान से बरसी आफत, महिला की मौत; एक घायल

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में रोपा लगाने के बाद लौट रहे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें जिसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण झुलस गया है.
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उपचार के लिए दोनों ग्रामीणों को सिम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे ग्रामीण सुग्रीव धुरी का उपचार किया जा रहा है. सीपत पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. बहरहाल, महिला की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.



