ITIs to be upgraded under the PM-Setu scheme.
Chhattisgarh

पीएम-सेतु योजना के तहत अपग्रेड होंगे आईटीआई, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पीएम-सेतु (PM-SETU) योजना के तहत राज्य के चयनित आईटीआई को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को बदलती तकनीक और उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करना है, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीएम-सेतु योजना के तहत चल रही तैयारियों और संस्थानों के उन्नयन कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि आईटीआई में पुरानी मशीनों की जगह नई और आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल अध्ययन सामग्री और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे छात्रों को वर्तमान समय में उद्योगों में उपयोग होने वाली तकनीकों की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।

योजना के तहत ऐसे औद्योगिक साझेदारों का चयन किया जाएगा जो प्रशिक्षण संस्थानों को उद्योगों की जरूरत के अनुसार विकसित करने में सहयोग करेंगे। बैठक में उद्योग आधारित एंकर इंडस्ट्रियल पार्टनर्स के चयन के लिए पात्रता मानदंड तय करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

अधिकारियों ने इस बात पर भी विचार किया कि निजी उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों को इस प्रक्रिया में अधिक से अधिक अवसर कैसे दिए जाएं। इसके लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने की प्रक्रिया और ड्राफ्ट दस्तावेजों पर भी चर्चा की गई।

सरकार का मानना है कि उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना आसान होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रशिक्षित युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी।

बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव बसवराजु एस. सहित वित्त, श्रम, स्कूल शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सीआईआई तथा भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker