Scrap Mafia Receives 'VIP Treatment' at Police Station in Bilaspur
BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर में कबाड़ माफिया की थाने में VIP खातिरदारी! वायरल फोटो से उठे बड़े सवाल

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस और कबाड़ माफिया के कथित गठजोड़ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कोनी थाना परिसर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में कथित कबाड़ कारोबारी अकबर खान थाने के अंदर आराम से बैठकर चाय पीता दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल तस्वीर में अकबर खान कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। वहीं कुछ पुलिसकर्मी उसके आसपास मौजूद दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे आरोपी की “VIP खातिरदारी” बता रहे हैं। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर कोई आरोपी है तो उसे थाने में इस तरह की सुविधा क्यों दी जा रही है।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इलाके में चल रहे अवैध Scrap Business को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। आरोप यह भी है कि हर महीने तय रकम के बदले कार्रवाई को कमजोर किया जाता है। इस मामले में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामला इसलिए भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि दो दिन पहले ही बिलासपुर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने संचालित कबाड़ दुकान पर सिर्फ औपचारिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी पर केवल धारा 170 बीएनएस (BNS) के तहत केस दर्ज किया।

अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या अवैध कारोबार पर कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित है? सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस विभाग से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की है।

इधर, पूरे मामले पर एडिशनल एसपी पंकज पटेल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को किसी तरह का VIP Treatment नहीं दिया गया। उसे केवल दस्तावेजों की जांच के लिए थाने बुलाया गया था। हालांकि वायरल फोटो के बाद पुलिस की सफाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker