In Raipur, Amit Shah launched the ‘Next Gen Dial-112
Chhattisgarh

रायपुर में अमित शाह ने लॉन्च की ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ सेवा, 400 हाईटेक पुलिस वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायपुर के माना पुलिस परेड ग्राउंड में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन CG Dial-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अमित शाह ने 400 आधुनिक डायल-112 वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई व्यवस्था का उद्देश्य प्रदेश में पुलिस, फायर और मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को और तेज व तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित इस सेवा के जरिए अब नागरिकों को एक ही नंबर पर पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सहायता मिलेगी। डायल-112 के नए वाहनों में जीपीएस, वायरलेस रेडियो, स्मार्टफोन, डैश कैम, पीटीजेड कैमरा, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इससे घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग आसान होगी।

नई सेवा 24 घंटे संचालित होगी। इसमें जीआईएस मॉनिटरिंग, एडवांस व्हीकल ट्रैकिंग और कॉलर लोकेशन सिस्टम जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। लोग वॉयस कॉल, व्हाट्सएप, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल और SOS-112 इंडिया ऐप के जरिए भी मदद मांग सकेंगे।

वहीं ‘Science on Wheels’ थीम पर शुरू की गई 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराध जांच को नई दिशा देंगी। करीब 65 लाख रुपए लागत वाली इन वैन में फिंगरप्रिंट सिस्टम, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, नार्कोटिक्स टेस्ट किट, बैलिस्टिक जांच उपकरण और हाई क्वालिटी फोटोग्राफी सिस्टम लगाए गए हैं।

अब घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संरक्षण किया जा सकेगा। इससे जांच प्रक्रिया तेज होगी और न्याय प्रणाली को मजबूती मिलेगी। सरकार का दावा है कि नई तकनीक से प्रदेश में कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker