International

ISIS के बड़े आतंकी अबू-बिलाल ढेर, ट्रंप बोले- अफ्रीका में छिपने की कोशिश हुई नाकाम

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि आतंकी संगठन ISIS के बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को संयुक्त सैन्य अभियान में मार गिराया गया है। ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की सशस्त्र सेनाओं ने मिलकर अंजाम दिया। उन्होंने इसे बेहद जटिल और सुनियोजित मिशन बताया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी देते हुए कहा कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकियों में शामिल था। वह ISIS के ग्लोबल नेटवर्क में दूसरे नंबर का बड़ा चेहरा माना जा रहा था।

ट्रंप के मुताबिक, आतंकी अफ्रीका में छिपकर अपने नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों और लोकेशन को ट्रैक कर लिया। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई की गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मिशन उनके निर्देश पर चलाया गया। इसमें हाई लेवल प्लानिंग और कई सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली गई। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन बिना किसी गलती के पूरा किया गया।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “अबू-बिलाल सोचता था कि वह अफ्रीका में सुरक्षित रहेगा, लेकिन हमारी इंटेलिजेंस एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थीं।”

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद ISIS के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अबू-बिलाल अफ्रीका में लोगों को डराने और अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिशों में शामिल था।

नाइजीरिया सरकार को धन्यवाद देते हुए ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने नाइजीरियाई सेना की भूमिका की भी सराहना की।

इस ऑपरेशन के बाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। माना जा रहा है कि ISIS के नेटवर्क पर आने वाले दिनों में और कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल अमेरिकी प्रशासन ने इस अभियान को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker