तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, DMK पिछड़ी, TVK को बहुमत में रुझान; रोते हुए कार्यकर्ता का वीडियो वायरल

Tamil Nadu Assembly Election 2026 के शुरुआती रुझानों में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक्टर विजय की पार्टी TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए ही बहुमत की ओर बढ़त बना ली है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
रुझानों के अनुसार TVK करीब 124 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AIADMK 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सत्तारूढ़ DMK महज 38 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इसी बीच DMK के एक कार्यकर्ता का इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रुझानों को देखकर फूट-फूटकर रोता नजर आ रहा है। कैमरे पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए वह आंसू नहीं रोक पाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में बदल गया, जिसमें TVK ने मजबूत प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। हालांकि ये अभी शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों का इंतजार बाकी है।



