National
असम में भाजपा की बढ़त बरकरार, गौरव गोगोई पीछे, कांग्रेस को बड़ा झटका

गुवाहाटी।
असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच भाजपा ने सुबह से ही बहुमत की ओर मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में पार्टी लगातार आगे चल रही है, जिससे सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

वहीं कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के दिग्गज नेता गौरव गोगोई अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं, जिससे कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होती नजर आ रही है। राज्यभर में कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों का इंतजार है, लेकिन शुरुआती ट्रेंड्स ने असम की सियासत की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। भाजपा का प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है, जबकि विपक्ष के लिए चुनौती बढ़ गई है।



