Market Surges on Election Trends: Sensex Rises 800 Points
Chhattisgarh

चुनावी रुझानों से बाजार में उछाल: सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी जोरदार तेजी

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। मतगणना के शुरुआती रुझानों के साथ निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे बाजार ने मजबूत शुरुआत की।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि एनएसई निफ्टी करीब 250 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। चुनावी माहौल से जुड़े हर अपडेट का असर बाजार की चाल पर साफ नजर आया।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार को सहारा दिया। ब्रेंट क्रूड का भाव 114 डॉलर से गिरकर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 101 डॉलर के आसपास ट्रेड करता दिखा। इससे महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ।

बाजार में तेजी सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। विभिन्न सेक्टर जैसे ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल और पीएसयू बैंक में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

विदेशी बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले। एशियाई बाजारों में मजबूती और गिफ्ट निफ्टी के ग्रीन जोन में रहने से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला।

दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। मारुति, एचयूएल, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और अडानी पोर्ट्स के शेयर चढ़े, जबकि बैंकिंग सेक्टर में भी उछाल दर्ज किया गया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker