जशपुर में स्पेस ऑन व्हील्स, छात्रा ने CM साय को समझाया अंतरिक्ष विज्ञान, 10 हजार छात्रों को मिलेगा लाभ

जशपुर। जशपुर के रणजीता स्टेडियम में इसरो की मोबाइल प्रदर्शनी बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ पहुंची, जहां छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान के मॉडल और तकनीक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी।
प्रदर्शनी में बच्चों ने चंद्रयान, मंगलयान, पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे मिशनों के मॉडल समझाए। छात्रों की जिज्ञासा और वैज्ञानिक समझ को देखकर मुख्यमंत्री ने इसे सराहा।
राज्य सरकार के अनुसार इस पहल से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उद्देश्य है कि विज्ञान और तकनीक की पहुंच हर बच्चे तक हो और उनमें नवाचार की सोच विकसित हो।
यह मोबाइल प्रदर्शनी बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान को करीब से समझने का मौका दे रही है और प्रदेश में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।



