जगदलपुर में युवक का शव कमरे से मिला, कई दिन से बंद था दरवाजा, जांच जारी

जगदलपुर। शहर के लालबाग स्थित सनसिटी क्षेत्र में एक युवक का शव उसके किराए के कमरे से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो एक पेट्रोल पंप में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला था। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही होगा।



