Nurse riding a scooter in Korba suffers life-threatening
Chhattisgarh

कोरबा में स्कूटी सवार नर्स पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी मार्ग पर एक नर्स पर सरेआम चाकू से हमला होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंप हाउस निवासी युवती निहारिका स्थित एक लैब में नर्स के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार को जब वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थी, तभी पंचवटी मार्ग के पास पीछे से आए एक बाइक सवार बदमाश ने उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमला इतना जोरदार था कि चाकू पीठ में करीब दो इंच तक धंस गया। गंभीर स्थिति में ही युवती ने अपने परिचित को फोन कर मदद के लिए बुलाया और उसी हालत में अस्पताल पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और सीएसईबी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker