The weather takes a turn in Chhattisgarh.
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के बाद फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट रायपुर में रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तर की हवाओं में सक्रिय है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

आज के लिए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

आने वाले दो दिनों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और तेज हवा के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।

वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker