भोपाल में सजा फेमिना मिस इंडिया का पहला स्टेट ग्रैंड फिनाले, सिवनी की धनुश्री चौहान बनीं विजेता

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज क्षेत्र से हाथियों के दल की तस्वीर सामने आई है। 11 हाथियों का समूह दो नन्हे शावकों को घेरे में लेकर जंगल में विचरण करता दिखाई दिया।
ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड दृश्य में मादा हाथी अपने शावकों को सुरक्षा घेरा बनाकर आगे बढ़ती नजर आई। यह दल कुडेकेला परिसर के गूडाघाट डेम के पास देखा गया। वन विभाग के अनुसार दोनों शावकों की उम्र लगभग छह माह के आसपास बताई जा रही है।
वन विभाग और हाथी मित्र दल ने कुडेकेला, बांसाझार सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही जंगल की ओर जाने की अपील की है। बताया गया है कि हाथियों का दल आगे बढ़कर घरघोड़ा रेंज की ओर चला गया है। शावकों की मौजूदगी के कारण दल की विशेष निगरानी की जा रही है।



