बस्तर पण्डुम का भव्य समापन कल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

जगदलपुर। बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति के संरक्षण हेतु आयोजित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
प्रकृति और परंपरा का उत्सव ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह पण्डुम बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का प्रमुख माध्यम बना है। समापन समारोह का आयोजन जगदलपुर के लालबाग मैदान में पूर्वान्ह 11 बजे से निर्धारित है।
इस गरिमामयी समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य राजेश अग्रवाल, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, गजेन्द्र यादव, गुरू खुशवंत साहेब, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



