Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्तमान में दिल्ली प्रवास पर हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं।
इस दौरे के दौरान उनके साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री तथा सांसद भी मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार शाम तक रायपुर वापस लौट सकते हैं। हालांकि, उनके इस दिल्ली प्रवास को लेकर अब तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम या शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया गया है।



