Water problem of 2500 houses in Raipur will be solved.
Chhattisgarh

रायपुर में 2500 घरों की पानी समस्या होगी दूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 20.93 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमिपूजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रविवार को 2500 किलोलीटर क्षमता वाली नई पानी टंकी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। करीब 20.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से चार वार्डों के लगभग 2500 घरों को नियमित और बेहतर पेयजल सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत बनने वाली इस परियोजना में वार्ड क्रमांक 9, 10, 30 और 31 को शामिल किया गया है। जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2 किलोमीटर राइजिंग मेन पाइपलाइन और 25 किलोमीटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद इन इलाकों में पानी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायपुर को आधुनिक और सुविधायुक्त राजधानी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। शहर के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम समन्वय के साथ कार्य कर रही है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस परियोजना को क्षेत्रवासियों से किए गए वादे की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि खम्हारडीह क्षेत्र में नई पानी टंकी की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। वहीं महापौर मीनल चौबे ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह परियोजना जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो राजधानी में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं पर सरकार का फोकस साफ दिखाई देता है। पेयजल, सड़क और शहरी अधोसंरचना को लेकर लगातार घोषणाएं और भूमिपूजन कार्यक्रम सरकार की विकास आधारित राजनीति को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं। आगामी स्थानीय निकाय और शहरी मतदाताओं के बीच जनसुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाने की कोशिश भी इस पहल में दिखाई देती है।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित नगर निगम के कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker