CM Sai emphasizes social harmony and development on
Chhattisgarh

संत गाडगे बाबा की जयंती पर CM साय का सामाजिक समरसता और विकास पर जोर, बोदरी को दी 42 करोड़ की सौगात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और विकास के संदेश को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को बिलासपुर जिले के बोदरी में आयोजित संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को करीब 42 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के साथ कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन स्वच्छता, सेवा और सामाजिक सुधार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को समरस, स्वच्छ और विकसित राज्य बनाने के लिए संत गाडगे बाबा के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क अधोसंरचना को विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि नई सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहायता की घोषणा की। कन्नौजे रजक समाज और सन्नडय कुर्मी समाज को 60-60 लाख रुपये, जबकि वर्मा समाज को 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई। साथ ही संत गाडगे भवन निर्माण के लिए 25 डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए धमनी-चकरभाठा मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन, बोदरी में एयरपोर्ट के समीप खेल मैदान उपलब्ध कराने तथा जोरा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा स्वच्छ भारत मिशन संत गाडगे बाबा के स्वच्छता और जनजागरण के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उन्होंने समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो सामाजिक और पिछड़े वर्गों से जुड़े कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की सक्रिय भागीदारी राज्य सरकार की सामाजिक पहुंच को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। विकास परियोजनाओं और सामाजिक संगठनों को दी गई सौगातों के जरिए सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों को साधने का संदेश भी दिया है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker