The Raipur-Baloda Bazar Road will be four-laned.
Chhattisgarh

रायपुर-बलौदाबाजार रोड होगा फोरलेन, 1500 करोड़ की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर से बलौदाबाजार और सारंगढ़ जाने वाले लोगों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से जाम और सड़क हादसों से परेशान इस मार्ग का अब फोरलेन चौड़ीकरण किया जाएगा। नेशनल हाईवे विभाग ने इसके लिए करीब 1500 करोड़ रुपए का डीपीआर तैयार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में धनेली से पुराने विधानसभा क्षेत्र तक 11.610 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस हिस्से के लिए करीब 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वहीं दूसरे चरण में विधानसभा से पलारी तक लगभग 72 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इस हिस्से पर 1050 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ कई जगहों पर सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। इसके अलावा चार बड़े फ्लाईओवर और कई ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे शहर और गांवों के बीच यातायात और आसान होगा।

बताया जा रहा है कि नरदहा चौक पर 200 मीटर हिस्से को छोड़कर सिक्स लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। धनेली चौक पर पुराने ब्रिज को तोड़कर नया फ्लाईओवर तैयार होगा। धनेली गांव में भी नया फ्लाईओवर बनेगा।

इसके अलावा टेकारी रेलवे क्रॉसिंग और बरौदा गांव में ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फोरलेन बनने के बाद रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग पर जाम और सड़क हादसों में कमी आएगी। भारी वाहनों को अलग लेन मिलने से यातायात और सुगम होगा।

इस सड़क का फायदा सीमेंट उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को भी मिलेगा। माल परिवहन आसान होने से स्थानीय कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर ज्ञानेश्वर कश्यप ने बताया कि परियोजना की ड्राइंग और डिजाइन दिल्ली मुख्यालय भेजी जा रही है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker