केदारनाथ धाम के कपाट खुले, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा पूरा धाम

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आज से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, द्वार खुलते ही पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया और ‘हर-हर महादेव’ व ‘जय बाबा केदार’ के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे
कतार में श्रद्धालु, ठंड और कठिन रास्तों के बावजूद अडिग आस्था
सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में नजर आए, कई भक्त रात से अपनी बारी का इंतजार करते रहे, पहाड़ी रास्तों की कठिनाई और कड़ाके की ठंड भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकी और हर कोई बाबा केदार के दर्शन के लिए डटा रहा
51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सीएम धामी ने किया स्वागत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और नंदी बाबा का आशीर्वाद लिया, मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई, श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए, आर्मी और सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए गए, कपाट खुलने के साथ ही हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा ने पूरे धाम की दिव्यता को और बढ़ा दिया



