Crime
कलयुगी बेटे का खौफनाक चेहरा: मां की बेरहमी से हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के मगरवाय गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, 65 वर्षीय बेबी बाई वर्मा की उनके ही बेटे ने निर्मम हत्या कर दी, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मामला तुरंत पुलिस तक पहुंचा
आरोपी धनेश्वर प्रसाद वर्मा घटना के बाद खुद कोतवाली थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने घर से साक्ष्य जुटाए, महिला का शव गंभीर चोटों के साथ मिला, सिर पर गहरे घाव हत्या की क्रूरता बयां कर रहे हैं
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से मां पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के असली कारणों को खंगाला जा रहा है
पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, घटना के वक्त घर में कौन मौजूद था इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है, पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है


