Chhattisgarh
मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं, शांति और अहिंसा के संदेश पर दिया जोर

रायपुर, 30 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धर्मावलंबियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानवता को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाओं को देश-विदेश में अपनाया गया और आज भी लाखों अनुयायी उनके बताए रास्ते पर चलकर शांति का संदेश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर काल और परिस्थिति में प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं हमें संयम, करुणा और संतुलन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।



