तेलंगाना लस्सी विवाद: मेडक में लस्सी में पेशाब मिलाने का आरोप, इलाके में बवाल

मेडक
तेलंगाना के मेडक जिले के नरसापुर शहर में एक लस्सी जूस पॉइंट पर गंभीर आरोप लगने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि दुकान में लस्सी बनाते समय पानी के साथ पेशाब (यूरिन) मिलाया जा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया।
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य सड़क पर स्थित लस्सी की दुकान में काम करने वाले एक युवक को कथित तौर पर लस्सी तैयार करते समय उसमें यूरिन मिलाते हुए देखा गया। यह बात सामने आते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने दुकान का घेराव कर विरोध शुरू कर दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने जमकर हंगामा किया।
दुकान मालिक पर भी आरोप
भीड़ बढ़ने पर दुकान मालिक ने आरोपी युवक को वहां से भगा दिया। इसके बाद जब वह खुद दुकान बंद कर निकलने लगा, तो स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई। इस दौरान माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों की गंभीर जांच हो और संबंधित दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही खाने-पीने की जगहों पर साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की बात भी कही गई है।



