Alert Issued Regarding Water Sports in Chhattisgarh
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स को लेकर अलर्ट: सीएम विष्णु देव साय ने दिए सुरक्षा ऑडिट के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने धमतरी और कोरबा सहित उन सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है जहां वाटर स्पोर्ट्स संचालित होते हैं। उन्होंने इन स्थलों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट करने और निर्धारित एसओपी (SOP) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम साय ने जोर दिया है कि सभी उपकरणों का नियमित तकनीकी परीक्षण हो और वहां केवल प्रशिक्षित स्टाफ की ही तैनाती की जाए।

इसके साथ ही लाइफ जैकेट और रेस्क्यू उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन होने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में किसी भी जोखिम से बचने के लिए नियमित रिपोर्ट शासन को सौंपी जाए।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker