प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान, विधि प्रकोष्ठ ने किया भंडारे का आयोजन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी रायपुर के विधि प्रकोष्ठ की ओर से डीकेएस अस्पताल, घड़ी चौक में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
विधि प्रकोष्ठ की ओर से बताया गया कि भंडारे के आयोजन में पार्टी के अधिवक्ताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता पर जयप्रकाश चंद्रवंशी, संतोष चौधरी, उमाशंकर वर्मा, धर्मेंद्र राउत, बरखा सेंगर, उर्वशी घोष, ऋषभ मिस्त्री, गुलशन साहू सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी के सहयोग और सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
विधि प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में इसी तरह सक्रिय भागीदारी की अपील की।



