Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट से इस संबंध में एक वीडियो संदेश साझा किया गया।
वीडियो के साथ मुख्यमंत्री ने लिखा, “छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा…. छत्तीसगढ़ के लोक परब, दान-पुन्न के तिहार छेरछेरा के जम्मो प्रदेशवासी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ सुभकामना। भगवान ले मोर प्रार्थना हे कि आप जम्मोझन के धान के कोठी भरे रहय।”
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के माध्यम से प्रदेश में सुख-समृद्धि, खुशहाली और भरपूर अन्न की कामना की।



