National
अयोध्या में दिवाली पर 15 लाख 76 हजार दीपों को जलाने का रिकॉर्ड
![](https://nationupdate.in/wp-content/uploads/2022/10/2022-10-23-10-13-24-1231231232.jpg)
अयोध्या। अद्भुत, अलौकिक, दिव्य…और कभी न भूलने वाला दृश्य। अयोध्या में दिवाली पर पहली बार 15 लाख 76 हजार दीपों को जलाने का रिकॉर्ड बना। पीएम नरेंद्र मोदी खुद इसके साक्षी बने। वो करीब 4 घंटे तक यहां रहे। अयोध्या पहुंचे पीएम ने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए। आरती उतारी। परिक्रमा किया। वहां सबसे पहले दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।