Raipur: Private Schools Raise a Ruckus
Chhattisgarh

रायपुर: निजी स्कूलों का हल्लाबोल, आज काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे शिक्षक, कल प्रदेशभर में तालाबंदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी असहयोग आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आंदोलन के पहले चरण में आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी निजी स्कूलों के संचालक और शिक्षक अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। वहीं आंदोलन को और तेज करते हुए शनिवार को प्रदेशभर के सभी निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

निजी स्कूल एसोसिएशन की मुख्य मांग शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि को सार्वजनिक करने की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2011 से अब तक शासन द्वारा प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है, जिससे स्कूलों के संचालन में भारी कठिनाइयां आ रही हैं। संगठन आरटीई की धारा 12(2) के तहत राशि तय करने और उसे पारदर्शी तरीके से जारी करने की मांग पर अड़ा है।

एसोसिएशन के अनुसार बार-बार ध्यानाकर्षण के बावजूद मांगों पर विचार न होने के कारण उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है। शनिवार को होने वाली प्रदेशव्यापी तालाबंदी के कारण हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। संचालकों ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जा सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker