Chhattisgarh

पीएम आवास योजना शहरी 2.0: रायपुर में 100 आवासों को मिली मंजूरी, 5.56 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे किफायती आवास

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रायपुर नगर निगम में दो एएचपी परियोजनाओं (भागीदारी में किफायती आवास) में 100 आवासों के निर्माण की मंजूरी मिली है। भारत सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की केन्द्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) द्वारा इन आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 5 करोड़ 56 लाख रुपये है।

बांसटाल में 40 आवासों का होगा निर्माण

रायपुर में बांसटाल स्वीपर कॉलोनी स्लम के पुनर्वास के लिए दो करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से 40 आवासों के निर्माण किए जाएंगे। योजना के तहत इसके लिए केंद्राश के रूप में प्रति आवास डेढ़ लाख रुपए के मान से 60 लाख रुपये और राज्यांश के रूप में प्रति आवास दो लाख 33 हजार रुपये के मान से 93 लाख रुपये मिलेंगे। इन आवासों के निर्माण के लिए हितग्राही अंशदान के रूप में प्रति आवास एक लाख 45 हजार रुपये के मान से 58 लाख रुपये एकत्र किए जाएंगे।

अमलीडीह में बनेंगे 60 आवास

अमलीडीह कमजोर आय वर्ग के लाभार्थियों के लिए तीन करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से 60 आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्राश के रूप में प्रति आवास डेढ़ लाख रुपए के मान से 90 लाख रुपये और राज्यांश के रूप में प्रति आवास एक लाख रुपये के मान से 60 लाख रुपये मिलेंगे। इन आवासों के निर्माण के लिए हितग्राही अंशदान के रूप में प्रति आवास तीन लाख 45 हजार रुपये के मान से एक करोड़ 95 लाख रुपये एकत्र किए जाएंगे।

36 महीने में निर्माण पूरा करने के निर्देश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इन आवासों के निर्माण में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को स्वीकृति तिथि से 36 माह की समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। दोनों एएचपी परियोजनाओं में आवासों का आबंटन पारदर्शी प्रक्रिया से करने तथा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर भूतल या निचले तलों पर आवास देने के निर्देश भी राज्य शासन ने दिए हैं।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker