ChhattisgarhPolitical

कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर PCC चीफ दीपक बैज के तीखे सवाल

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मजदूरों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कहीं ये षडयंत्र तो नहीं- दीपक बैज

दीपक बैज ने कहा कि दो मजदूरों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जब-जब केंद्र सरकार कमजोर दिखाई देती है या आंतरिक रूप से घिर जाती है, तो इस तरह की घटना घटती है। कहीं ये षडयंत्र तो नहीं कि धर्म पूछकर गोली मारी गई। क्या केंद्र के खिलाफ बने माहौल को डायवर्ट करने के लिए यह हादसा कराया गया है?

दीपक बैज ने कहीं जांच की बात

वहीं उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी इतने सुरक्षाबलों के बीच कैसे घुसकर गोली मार रहे हैं। ये सरकार की नाकामी है, षड्यंत्र हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया

छत्तीसगढ़ के मजदूर को गोली मारा जाना ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए सवाल खड़े करता है। पुरानी मनरेगा योजना बंद करने के बाद सरकार के पास कोई ऐसी योजना नहीं है, जिससे आम ग्रामीणों को लाभ मिल सके। पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया।

विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार

इसी के साथ दीपक बैज ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले हमले में जो कार्रवाई हुई उसी तरह दूसरी बार के अटैक के बाद भी होगी। दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रेड डील की वजह से ऑपरेशन सिंदूर को बीच में ही रोक दिया। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि एक सिर के बदले दस सिर लाने और लाल आंखें दिखाने के दावे करने वाली मोदी सरकार पूरी तरह बेबस और फेल हो चुकी है। जेन जी के विरोध के बाद सरकार की स्थिति ठीक नहीं है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker