राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वंयसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन

बिलासपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में अनेक कार्यक्रम भी हुए। डीपी ला कालेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वंयसेवकों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। महाविद्यालय प्राचार्य डा.अन्नू भाई सोनी ने छात्र।छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी वहीं कार्यक्रम अधिकारी विभांशू अवस्थी ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जागरुकता गतिविधियों की जानकारी दी। धन्यवाद प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी (महिला इकाई) अनिता टंडन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्र अखिलेश साहू, पंकज मरावी, सतीश, नितिन,रितिकेश अमन,अवनीश,आदित्यांश, तुषार,गौरव,पल्लवी,सजल निहारिका,अंकिता,अंजली, ममता ,पूर्णिमा, लक्ष्मी उर्वशी,हस्तप्रभा ,चंपा ,मनीषा आदि उपस्थित रहे।
राजधानी में स्वंयसेवक हुए सम्मानित
राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार में शहर के तीन स्वंयसेवकों ने परचम लहराया है। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्वंयसेवक लखनी साहू, शासकीय जेपी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय से अजय बंजारे एवं सीएम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अलीशा अंसारी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी में सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेवक के पुरस्कार से नवाजा। समन्वयक डा.मनोज सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ समन्वयक का सम्मान मिला। बता दें कि अटल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना संस्था स्तर पर कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा को सर्वश्रेष्ठ संस्था का पुरस्कार मिला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैतमा जिला कोरबा के कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र बंजारे को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का खिताब मिला।