BREAKING : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, एक गंभीर

नई दिल्ली। तमिलनाडु में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। विरुधुनगर जिले के सत्तूर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया जा रहा है।
विरुद्धनगर में हुए इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। 5 किमी दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी। स्थानीय लोग भागे-भागे पहुंचे तो पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी थी। आग इतनी भीषण लगी थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई।
हादसे में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस नहीं था, पुलिस के अधिकारी पटाखा फैक्ट्री के मालिक से इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।