'No quack doctors': Congress questions Health Minister's claim.
ChhattisgarhPolitical

कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं’, स्वास्थ्य मंत्री के दावे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बिलासपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी झोलाछाप डॉक्टर नहीं है। यहां सभी प्रदेश के हित में अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। किसी को, किसी के काम को अपमानित करने वाला बात नहीं होनी चाहिए। बिना लाइसेंस, नियम कानून के विपरीत काम करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग केवल नेरेटिव सेट करते हैं और उसी आधार पर पॉलिटिक्स करते हैं। उनके पास अपने कोई मुद्दे नहीं है। कांग्रेस बिजली बिल के मुद्दे पर प्रदेश के लोगों को भड़का रही है।विषय को गलत तरीके से प्रदर्शित कर लोगों को गुमराह कर रही है। 

मंत्री जायसवाल ने कहा, कांग्रेस एकजुट होकर कभी नहीं चलती है। कांग्रेस के नेता कभी एक नहीं हो सकते हैं। वे एक पॉकेट में पेट्रोल दूसरे जेब में माचिस लेकर चलते हैं। पंजाब में भूपेश बघेल के खिलाफ लगे नारे इसका बड़ा उदाहरण है। 

फर्जी लोगों का समर्थन न करें स्वास्थ्य मंत्री : अटल श्रीवास्तव

श्यामबिहारी जायसवाल के बयान पर कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री को फर्जी लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए। जो बिना डिग्री, नालेज के लोगों का इलाज कर रहे, तो यह घातक है। ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों का इलाज के दौरान मौत न हो।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker