ChhattisgarhState

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत, कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप किसानों को धान विक्रय के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में मॉइस्चर मशीन, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक खरीदी केंद्र में निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक धान खरीदी की जाएगी। इस दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसे किसानों के साथ त्योहार की तरह मनाते हुए सभी केंद्रों में बेहतर वातावरण और सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े तथा धान की तौल एवं अन्य प्रक्रियाएं सुगमता से पूरी हों।

बैठक में धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने तथा खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे, आरटीओ आशीष देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker